ट्विंकल खन्ना ने पति अक्षय कुमार की कुछ इस प्रकार की तारीफ


Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/thenaban/public_html/hindi/wp-content/plugins/wp-post-author/includes/awpa-functions.php on line 162

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/thenaban/public_html/hindi/wp-content/plugins/wp-post-author/includes/awpa-functions.php on line 163

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/thenaban/public_html/hindi/wp-content/plugins/wp-post-author/includes/awpa-functions.php on line 164

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/thenaban/public_html/hindi/wp-content/plugins/wp-post-author/includes/awpa-functions.php on line 165

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/thenaban/public_html/hindi/wp-content/plugins/wp-post-author/includes/awpa-functions.php on line 166

नई दिल्ली/भुबनेश्वर। बॉलीवु़ड में ऐसे कई कपल हैं जिनकी केमेस्ट्री जबरदस्त है। इसमें एक नाम अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना का भी है। अक्षय और ट्विंकल अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा पर्सनल लाइफ से जुड़ी बातों को भी सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहते हैं। इस बार ट्विंकल खन्ना ने एक पोस्ट इंस्टाग्राम पर शेयर की है जिसमें वे अक्षय कुमार तारीफ कर रही हैं।

ट्विंकल खन्ना ने एक तस्वीर को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है जिसमें अक्षय कुमार भी नजर आ रहे हैं। दोनों के हाथों में ग्लास है। इस तस्वीर को साझा करते हुए ट्विंकल खन्ना लिखती हैं कि, मेरा ग्लास हमेशा हाफ भरा रहता है लेकिन जब यह हंक (अक्षय कुमार) मेरे आसपास रहता है तो लगता है कि यह पूरा भरा है। इस पोस्ट से ट्विंकल ने उनके और अक्षय के बीच की शानदार बॉन्डिंग को बताया है।

ट्विंकल इससे पहले भी अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी पोस्ट सोशल मीडिया पर साझा करती रही हैं। वे अपने काम को लेकर अपने फैंस तक इस माध्यम से पहुंचती हैं। इसके अलावा अगर बात की जाए अक्षय कुमार की फिल्मों के प्रमोशन करने की तो वे थोड़ा इससे दूर ही रहती हैं। लेकिन आप को बता दें कि अक्षय कुमार की फिल्म केसरी ने ट्विंकल को इतना इमोशनल कर दिया था कि वो इस फिल्म के बारे में सोशल मीडिया में लिखने को मजबूर हो गयीं थीं। फिल्म देखने के बाद ट्विंकल ने ट्वीट किया था ज़बर्दस्त एक्शन के साथ अदम्य साहस की हिला देने वाली कहानी। मेरा पूरी तरह पक्षपातपूर्ण विचार। मैं वाकई में नहीं चाहती थी, मगर फिल्म के अंत में हर किसी की तरह रोने लगी।

ट्विंकल खन्ना अक्षय की ज़्यादातर फिल्मों से दूर ही रहती हैं। इससे पहले ट्विंकल ने पिछले साल आयी पैडमैन को सोशल मीडिया में प्रमोट किया था। इसके पीछे वजह यह थी कि पैडमैन एक सोशल मैसेज देने वाली फिल्म थी और ट्विंकल ने इस प्रोजेक्ट को खुद प्रोड्यूस भी किया था। आर बाल्की निर्देशित पैडमैन में अक्षय ने रियल लाइफ पैडमैन अरुणाचलम मुरुगनंतम का किरदार निभाया था।
न्यूज़ सोर्स/सौजन्य: जागरण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबर