Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/thenaban/public_html/hindi/wp-content/plugins/wp-post-author/includes/awpa-functions.php on line 162
Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/thenaban/public_html/hindi/wp-content/plugins/wp-post-author/includes/awpa-functions.php on line 163
Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/thenaban/public_html/hindi/wp-content/plugins/wp-post-author/includes/awpa-functions.php on line 164
Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/thenaban/public_html/hindi/wp-content/plugins/wp-post-author/includes/awpa-functions.php on line 165
Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/thenaban/public_html/hindi/wp-content/plugins/wp-post-author/includes/awpa-functions.php on line 166
नबनीता ब्यूरो, भुबनेश्वर: जम्मू कश्मीर में फिर एनकांटर। दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सुरक्षाबलों ने एक घर में तीन आतंकियों को घेर लिया है। बीते 24 घंटे में यह दूसरा एनकाउंटर माना जाता है।
इससे पहले अच्छाबल इलाके में सोमवार को मुठभेड़ हुई थी। उस दिन सुरक्षा बलों ने एक पाकिस्तानी आतंकी को मार डाला था। ऑपरेशन में सेना के एक मेजर भी शहीद हो गए थे। उसके एलाबा एक मेजर समेत तीन जवान भी घायल हुए थे। मारे गए आतंकी से हथियार और गोला बारूद बरामद किया गया था। पहेले खबर आई थी कि दो आतंकी मारे गए हैं, किन्तु बाद में एक ही के मारे जाने की पुष्टि हुई।
रविवार अच्छाबल के बिडूरा गांव में सुरक्षाबलों को दो से तीन आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली। सेना की 19 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर), सीआरपीएफ और पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) के जवानों द्वारा उस इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया गया।बाद में सोमवार तड़के आतंकियों के साथ कॉन्टैक्ट हुआ और भीषण मुठभेड़ शुरू हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने आतंकी के मारे जाने की पुष्टि करते हुए बताया कि एक आतंकी का शव बरामद किया गया, जिसके पास से हथियार और अन्य गोला बारूद मिले थे।
न्यूज़ सोर्स/सौजन्य : अमर उजाला
