शुरुआती कारोबार में बढ़त से सेंसेक्स ने छुआ रिकॉर्ड स्तर, निफ्टी भी 12,000 के करीब ताजा खबर देश बिदेश ब्यबसाय नबनीता ब्युरो। शेयर बाजार आज सप्ताह के पहले दिन शुक्रवार को बढ़त के साथ खुला है। इस बढ़त से सेंसेक्स ताजा रिकॉर्ड ऊंचाई पर और निफ्टी 12,000 के करीब चला गया है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स आज 128.82 अंकों की बढ़त के साथ 40,293.85 पर खुला है। बाजार खुलने के बाद सेंसेक्स सुबह 9 बजकर 46 मिनट पर अधिकतम 40,434.83 अंकों तक गया। उधर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी आज 38.3 अंकों की तेजी के साथ 11,928.90 पर खुला है। खबर लिखने तक यह अधिकतम 11,974.80 अंकों तक गया। नबनीता See author's posts November 4, 2019 नबनीता 0 Comments Bombay stock exchange, Business, India, nifty, Odisha, sensex, Thenabaneeta