Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/thenaban/public_html/hindi/wp-content/plugins/wp-post-author/includes/awpa-functions.php on line 162
Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/thenaban/public_html/hindi/wp-content/plugins/wp-post-author/includes/awpa-functions.php on line 163
Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/thenaban/public_html/hindi/wp-content/plugins/wp-post-author/includes/awpa-functions.php on line 164
Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/thenaban/public_html/hindi/wp-content/plugins/wp-post-author/includes/awpa-functions.php on line 165
Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/thenaban/public_html/hindi/wp-content/plugins/wp-post-author/includes/awpa-functions.php on line 166
नई दिल्ली, भूवनेश्वर। विश्व कप 2019 का 34वां मैच मैनचेस्टर के ओल्ड टैफर्ड मैदान पर भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 125 रन से मात देकर वर्ल्ड कप 2019 की अंकतालिका में दूसरा स्थान हासिल कर लिया है।
इस मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए विराट कोहली और एमएस धौनी के अर्धशतकों की बदौलत 50 ओवर में 7 विकेट पर 268 रन बनाए। इसके जवाब में वेस्टइंडीज 34.2 ओवर में 143 रन पर ढेर हो गई। इसी के साथ वेस्टइंडीज के सेमीफाइनल में पहुंचने के रास्ते बंद हो गए।
इस मैच में टीम इंडिया की ओर से मोहम्मद शमी ने 4 विकेट चटकाए। वहीं, 2-2 विकेट जसप्रीत बुमराह और युजवेंद्र चहल के खाते में गए। इसके अलावा एक-एक विकेट कुलदीप यादव और हार्दिक पांड्या को मिला।
Courtesy: Dainik jagran
