27 वर्ष के बाद इंग्लैंड वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंचा, ऑस्ट्रेलिया को हराया


Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/thenaban/public_html/hindi/wp-content/plugins/wp-post-author/includes/awpa-functions.php on line 162

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/thenaban/public_html/hindi/wp-content/plugins/wp-post-author/includes/awpa-functions.php on line 163

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/thenaban/public_html/hindi/wp-content/plugins/wp-post-author/includes/awpa-functions.php on line 164

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/thenaban/public_html/hindi/wp-content/plugins/wp-post-author/includes/awpa-functions.php on line 165

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/thenaban/public_html/hindi/wp-content/plugins/wp-post-author/includes/awpa-functions.php on line 166

दीवाली/भूवनेश्वर, वर्ल्ड कप 2019 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला बर्मिघम में मौजूदा विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया व मेजबान इंग्लैंड के बीच खेला गया। इस मैच में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हरा दिया और 27 वर्ष के बाद एक बार फिर से विश्व कप के फाइनल में जगह बना ली। इससे पहले इंग्लैंड की टीम ने 1979, 1987 और 1992 विश्व कप के फाइनल में जगह बनाई थी, लेकिन खिताब नहीं जीत पाया था। इस जीत के साथ इंग्लैंड का पहली बार खिताब जीतने का सपना जीवंत है। अब फाइनल मैच में उनका मुकाबला लॉर्ड्स के एतिहासिक मैदान पर 14 जुलाई को दूसरे सेमीफाइनलिस्ट न्यूजीलैंड के साथ होगा। न्यूजीलैंड ने भारत को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। विश्व कप इतिहास में पहली बार अब पूरी दुनिया को नया विश्व विजेता मिलेगा। ऑस्ट्रेलिया की टीम को विश्व कप सेमीफाइनल में पहली बार हार का सामना करना पड़ा। इसके पहले उसने जितने भी सेमीफाइनल खेले थे सभी में जीत मिली थी सिर्फ एक बार मुकाबला 1999 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टाई रहा था।

वर्ल्ड कप 2019 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला बर्मिघम में मौजूदा विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया व मेजबान इंग्लैंड के बीच खेला गया। इस मैच में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हरा दिया और 27 वर्ष के बाद एक बार फिर से विश्व कप के फाइनल में जगह बना ली। इससे पहले इंग्लैंड की टीम ने 1979, 1987 और 1992 विश्व कप के फाइनल में जगह बनाई थी, लेकिन खिताब नहीं जीत पाया था। इस जीत के साथ इंग्लैंड का पहली बार खिताब जीतने का सपना जीवंत है। अब फाइनल मैच में उनका मुकाबला लॉर्ड्स के एतिहासिक मैदान पर 14 जुलाई को दूसरे सेमीफाइनलिस्ट न्यूजीलैंड के साथ होगा। न्यूजीलैंड ने भारत को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। विश्व कप इतिहास में पहली बार अब पूरी दुनिया को नया विश्व विजेता मिलेगा। ऑस्ट्रेलिया की टीम को विश्व कप सेमीफाइनल में पहली बार हार का सामना करना पड़ा। इसके पहले उसने जितने भी सेमीफाइनल खेले थे सभी में जीत मिली थी सिर्फ एक बार मुकाबला 1999 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टाई रहा था।

सौजन्य: दैनिक जागरण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबर